शुक्रवार, 13 मार्च 2015

मकर राशि /Astro-talk

अलबर्ट आइंस्टाइन
जैसा कि सब जानते हैं, २०वीं  शताब्दी में नोबल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक अलबर्ट आइंस्टाइन एक  वैज्ञानिक होते हुए भी जाना-माना कानून-विद भी था. बड़े-बड़े ज्योत्षियों ने उसके हाथों की लकीरों का गहराई से अध्ययन किया था.
     अलबर्ट आइंस्टाइन का जन्म जर्मनी के शहर वर्टिंबर्ग में 14 मार्च, 1979 को हुआ था. उसका पारिवारिक जीवन द्वन्द्वों से भरा हुआ था. उन्होंने निरंतर होते रहने वाले आतंरिक कलह के कारण पहली पत्नी माइलो अम्बरी को तलाक़ देकर दूरी शादी की लेकिन उसके साथ भी अलबर्ट आइंस्टाइन को शांति नही मिली.इन सबके बावजूद वह एक बड़े वैज्ञानिक के रूप में  प्रकट हुए. ज्योतिषियों की जिज्ञासा और इस महान वैज्ञानिक के सम्बन्ध में बहुत कुछ जानने की उत्सुकता ने ही उसके बारे में शोध करने की प्रेरणा दी.
      उसके सम्बन्ध में ज्योतिषियों ने जो जन्मपत्री तैयार की उनमें बड़े ही रहस्यपूर्ण नतीजे छुपे हुए दिखाई दिए. जैसे- जन्मपत्री के अनुसार जन्म के समय मंगल ग्रह सातवें घर में आसन जमाये हुए था. ऐसी स्थिति पारिवारिक अशांति को दर्शाती है. माइलो अम्बरी से हुई तलाक़ इसी का परिणाम है. हस्त-रेखाओं के अध्ययन से पता चला कि हाथ में दूसरी शादी का योग था. इसका प्रमाण यह था कि शादी की लकीर ह्रदय और मस्तिष्क को काटती हुई दूसरी शादी की लकीर से जा मिलती थी. आश्चर्य यह था कि यह लकीर अपनी जगह ज़ंजीर की कड़ियाँ बना चुकी थी. नवें घर में बृहस्पति की उपस्थोति सूचक थी देश-विदेश की अनवरत यात्रा और प्रसिद्धि की. अध्ययन के अनुसार मालूम हुआ कि आइंस्टाइन को बृहस्पति की उपस्थोति ने ही अंतर्राष्ट्रीय ख्याति दी और ज्ञान-विज्ञानं, कानून, साहित्य-दर्शन, यात्रा और विद्वानों से हुए संपर्कों से लाभ पहुँचाया।
       अलबर्ट आइंस्टाइन की मृत्यु 17 अप्रैल, 1955 को असाधारण हुए रक्त-रिसाव के कारण हुई. बताते हैं कि इस अवसर पर लिए गए उनके हाथ के प्रिंट से उनके जीवन की लकीर लुप्त हो चुकी थी. पत्री  के अनुसार उनकी मृत्यु के समय आठवें घर में मकर राशि का होना बताया गया है. मकर राशि का अंक 8 होता है. यह खून की बिमारियों की निशानदेही कराता है. 8 का अंक मृत्यु का भी ज्ञोतक है. अंक 17 का जोड़ भी 8 बैठता है. शनि  का नंबर भी 8 माना गया है जो मकर राशि का स्वामी है.
                          _______________________________________________
                                                               'मकर राशि'

भी राशियों में 'मकर राशि' का व्यक्ति अथक परिश्रम करने वाला, संघर्षशील, जीवन की दौड़ में आगे बढ़ने की स्वप्निल  इच्छा दबाये अपनी समस्त प्रतिभा, योग्यता और अनुभवों  के साथ सक्रिय रहने वाला व्यक्ति होता है. ऐसे व्यक्ति देर से सोने और जल्दी उठने के अभ्यस्त होते हैं. वे जीवन के संघर्ष को चुनौती की तरह लेते हैं. उन्हें हर समय लगता है मानो वह कोई जंग लग लड़ रहे हों जिसे हर हालत में उन्हें वह जंग जीतनी है.                                       (जारी/…-2) 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें